Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जब चुनाव की बारी आती है तो राहुल गांधी को याद आते हैं हमारे आराध्य : स्मृति

इस दौरान गुरुवार को स्मृति ईरानी जामों ब्लॉक क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह खबर चल रही है कि 26 तारीख के बाद राहुल गांधी आएंगे। जब चुनाव की बारी आती है तो उन्हें हमारे आराध्य याद आते हैं।

25 Apr 2024

जब चुनाव की बारी आती है तो राहुल गांधी को याद आते हैं हमारे आराध्य : स्मृति

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पिछले 10 दिनों से अमेठी लोकसभा क्षेत्र में जन सम्मेलन का जनता से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान गुरुवार को स्मृति ईरानी जामों ब्लॉक क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह खबर चल रही है कि 26 तारीख के बाद राहुल गांधी आएंगे। जब चुनाव की बारी आती है तो उन्हें हमारे आराध्य याद आते हैं।

इसी के साथ एक और खबर चल रही है कि वह पहले रामलला के पास जाएंगे। वायनाड में लड़ रहे थे तो उसी को अपना परिवार बता दिए। लोगों को रंग बदलते मैंने देखा है लेकिन परिवार बदलते पहली बार देखा है। अब कहेंगे एक परिवार वायनाड में है एक परिवार अमेठी में है। उन्होंने कहा कि औरत का जब ब्याह हो जाता है तो वह ससुराल को सबकुछ मान लेती है, लेकिन फिर भी वह अपने मायके को नहीं छोड़ती है।

स्मृति ने कहा कि यह तो 15 साल जीत कर लापता थे और हारकर 5 साल भाग गए। मैं तो हार कर भी यहीं अमेठी में थी और जीत कर भी गौरीगंज में अपना मकान बना लिया। 26 तारीख के बाद पहले राम मंदिर जाएंगे। देखो प्रभु की लीला यह वही राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा हैं, जिनके परिवार ने देश के न्यायालय में यह दस्तावेज दे दिया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है। यह वही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं जिन्होंने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकरा दिया। इतना अहंकार आज जब उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की बारी आई है तो हमारे आराध्य याद आए हैं।

उन्होंने कहा कि जो भगवान के साथ छल करे, वह इंसान का क्या खाक हो पाएगा? अगर कमल का फूल ना मिला होता तो क्या भगवान राम का भव्य मंदिर बनता? स्मृति ईरानी ने कहा कि जब राहुल जी आए तो उनसे पूछा जाए कि जब चुनाव के वक्त मंदिर जाते हो और चुनाव में गठबंधन करते वक्त सनातनी को गाली देते हो। राम भक्त वह है जो हर समाज के साथ न्याय करें। राम भक्त वह है जो बड़ों और महिलाओं का सम्मान करें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News